Press "Enter" to skip to content

ISRO launches 100th PSLV Satellite from Sriharikota

इसरो के 100वें सेटेलाइट के लांच के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसके साथ 30 अन्य सेटेलाइट भी श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किए जाएंगे। यह इसरो का 42वां और साल 2018 का पहला मिशन है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, रॉकेट पीएसएलवी-सी40 मौसम विज्ञान संबंधी कार्टोसेट-2 सीरीज का सेटेलाइट और अन्य 30 को लेकर शुक्रवार सुबह 9.28 बजे उड़ान भरेगा। मिशन से संबंधित समिति की मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए गुरुवार सुबह 5.29 बजे उलटी गिनती शुरू की गई। 30 अन्य सेटेलाइट में भारत का एक माइक्रो और एक नैनो सेटेलाइट है। जबकि छह अन्य देशों के तीन माइक्रो और 25 नैनो सेटेलाइट हैं। ये देश हैं- कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका।

ISRO Satellites

पूरी स्टोरी पढ़े

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *